एटा, फरवरी 5 -- एसआईआर में वोट घटाने-बढ़ाने का अंतिम दिन छह फरवरी यानी शुक्रवार है। अंतिम दिन मतदाता बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगाने की योजना बनाई है, जिससे अधिक से अधिक वोट बन सकें। वहीं प्रशासन ने भी बीएलओ को निर्देश जारी किए हैं कि वोट बनने की प्रक्रिया में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पिछले तीन महीने से चल रही एसआईआर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच रही है। इस प्रक्रिया में नए वोट बनाने के लिए लिए दिए जाने वाले फार्म संख्या 6 शुक्रवार की शाम तक ही लिए जाएंगे। इसके साथ फार्म संख्या सात और आठ भी लेना बंद हो जाएंगे। फार्म 7 वोट हटाया जाता है जबकि आठ में वोट को संसोधन किया जाता है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को यह प्रक्रिया अब बंद कर दी जाएगी। अब तक चली प्रक्रिया के बाद चारों विधानसभा क्षेत्र में 58,229 मतदाता बने थे।...