मैनपुरी, जनवरी 6 -- एसआईआर के तहत तैयार की गई नवीन मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया। एसआईआर से पहले मतदाता सूची में 1403413 वोटर चारों विधानसभाओं में दर्ज थे। लेकिन एसआईआर के बाद मृतक, स्थानांतरित आदि 226880 मतदाता सूची से हटा दिए गए। 16.17 प्रतिशत मतदाता ड्राफ्ट प्रकाशन सूची से हटाए गए हैं। इनमें 38649 मृतक मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं। एसआईआर के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए मैनपुरी की चारों विधानसभाओं में बीएलओ के जरिए अभियान चलाया गया। अभियान के बाद मंगलवार को वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशित वोटर लिस्ट सभी मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर भेजी गई है। ताकि मतदाता वोटर लिस्ट का अवलोकन कर सकें। इस संबंध में दावे और आपत्तियां छह फरवरी तक ली जाएंगी। उनका निस्तारण होगा। 27 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा।

हिंद...