मेरठ, जनवरी 2 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चले विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत अब 2.75 लाख से अधिक वोटर को नोटिस जारी करने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। छह जनवरी को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के साथ ही 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग नहीं होने वाले कुल 2,75,200 वोटर को नोटिस जारी करने और उसकी सुनवाई का काम शुरू हो जाएगा। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26,99,820 वोटर में से 20,34,183 वोटर का ही एसआईआर पूर्ण हो सका। 6,65,647 मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड और अन्य वोटर होने के कारण एसआईआर पूर्ण नहीं हो सका। इन सभी का वोटर लिस्ट से नाम कटने जा रहा है। वहीं 20,34,183 वोटर में से 94 का एसआईआर बीएलओ के स्तर से सत्यापित नहीं हो सका। इस तरह 20,33,425 वोटर का एसआईआर फार्म पूर्णत: अपलोड किया जा ...