भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले के तीनों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों पर आज यानि 11 जनवरी को 10 बजे से बीएलओ मुस्तैद रहेंगे। इस दौरान डीएम के निर्देश पर एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूचि को पढ़कर वोटरों को सुनाया जाएगा। साथ ही लापता 43,696 मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्या ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया था। जिसमें बीएलओ घर-घर गए थे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया गया। निर्वाचक नामावली में कुल 10,27,004 मतदाता पंजीकृत हैं। जिसमें 5,56,580 पुरूष एवं 4,70,371 महिलाएं हैं। इसके अलावा 53 थर्ड जेण्डर सम्मिलित हैं। जनपद में कुल 705 मतदान केन्द्र हैं। जिसमे भदोही में 241, ज्ञानपुर में 236 एवं औराई विधानसभा में 228 मतदान केन्द...