कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में मतदाता सूची से संबंधित दावे व आपत्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए अब तक करीब 55 हजार नागरिकों ने फार्म-6 भरा है, जबकि नाम संशोधन व स्थान परिवर्तन के लिए 11 हजार से अधिक आवेदन विभाग को प्राप्त हुये हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दावे व आपत्तियों के लिए 6 फरवरी अंतिम तारीख है। अंतिम दिन भीड़ को देखते हुए सभी तहसील, ब्लॉक व निकाय कार्यालयों में अधिक संख्या में लोग पहुंचे। बूथ स्तर पर तैनात बीएलओ व एईआरओ को लोगों ने फार्म 6,7 व 8 भर कर दिया। भीड़ को देखते हुये कर्मवारी भी आवेदकों की मदद कर रहें थे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाये। इसमें जिले भरी से अबतक करीब 55 हजार लोगों ने अपने ना...