गंगापार, फरवरी 17 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथिगहां, चंपतपुर सहित आसपास के गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत व्यापक जनजागरण कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेता उमेश तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नाम जुड़वाने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.