जामताड़ा, अगस्त 6 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दरम्यान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने दी। उन्होने बताया कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा एवं आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 4 सितंबर तक चलेगी। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 03 अक्टूबर तक किया जाएगा। जबकि अंतिम मतदाता सूची 07 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। 64 हजार 193 मतदाता एएसडीडी मतदाता सूची में शामिल: यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन, 4 सितंबर तक लिया जाएगा दावा आपत्तिउपायुक्त की जानकारी उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर के तहत प्रशिक्षण, मतदाता गण...