लखनऊ, जनवरी 28 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों (वोटर लिस्ट) के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बुधवार को लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र (173) के अंतर्गत विकास भवन स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्रों (वीआरसी) और सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास भवन के द्वितीय तल पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), नेडा और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में चल रही नोटिसों की सुनवाई और डेटा अपलोडिंग की प्रगति देखी। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि केंद्रों पर आने वाले आम लोगों की सुविधा का पूरा...