सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। संवाददाता मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का शुक्रवार को आखिरी दिन था। निर्वाचन विभाग के अनुसार 6 मार्च तक ही नए मतदाता जोड़ने, नाम कटवाने और संशोधन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि संशोधित अंतिम मतदाता सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी।जिले में अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन किए हैं। 5 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,46,183 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरे हैं। वहीं करीब 3400 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए हैं, जबकि नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन के लिए करीब 39 हजार लोगों ने फॉर्म-8 भरे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले में विशेष पुनरीक्षण के दौरान करीब सवा चार लाख मतदाताओं के न...