शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- तिलहर। एसआईआर नोटिसों की जनसुनवाई में धीमी प्रगति मिलने पर एसडीएम सदानंद सरोज ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर दो बीडीओ समेत छह अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। निरीक्षण में पाया गया कि विपणन निरीक्षक आरती पटेल ने 4826 नोटिसों में 159, बीडीओ निगोही रमेश पंकज ने 4210 में 286, अवर अभियंता तिलहर व जैतीपुर प्रदीप सिंह ने 3301 में 311, आबकारी निरीक्षक अंकिता सिंह ने 3505 में 330, अवर अभियंता समर शुक्ला ने 3779 में 356 तथा बीडीओ तिलहर बृजेश कुमार ने 2486 में 359 नोटिसों की जनसुनवाई की है। एसडीएम ने कहा कि कार्य में रुचि न लेने से प्रगति प्रभावित हो रही है। संतोषजनक सुधार न होने पर कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.