सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अंतिम चरण में है। बुधवार दोपहर 2 बजे तक जिले में करीब 83 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है तथा आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाताओं में से करीब 14.6 प्रतिशत से ज्यादा वोट कटने की श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। जिनमें मुख्य तौर पर मृतक, स्थानांतरित व दोहरी वोट की श्रेणी वाले मतदाता शामिल हैं। ढाई प्रतिशत यानी करीब 64,500 फॉर्म आने शेष है। आखिर में अब सारा जोर इन्हीं कटे नामों और शेष रह गए वोटरों पर है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन का पूरा ध्यान अब कटने वाली प्रविष्टियों के पुनः सत्यापन और बचे हुए लगभग ढाई प्रतिशत यानी करीब 64,500 मतदाताओं के डिजिटाइजेशन पर है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सही मतदाता का नाम गलती से न कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.