रामपुर, नवम्बर 25 -- विधानसभा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में जिले में फार्म वितरण की स्थिति तो काफी बेहतर है लेकिन भरे हुए फार्म जमा होने और फीडिंग की गति बेहद धीमी है। सोमवार को शाम छह बजे तक आंकड़ों के अनुसार चार लाख फार्म वेबसाइट पर फीड किए जा सके हैं। जिले में एसआईआर का काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है। इसमें 1826 बीएलओ और 202 सुपरवाइजर लगे हुए हैं जो घर-घर जाकर लोगों से गणना प्रपत्र को भरवा रहे हैं। जिले में कुल 1757741 गणना प्रपत्रों का वितरण हुआ है और इसमें से 399759 फार्म ही आनलाइन फीड किए जा सके हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि एसआईआर फार्म भरवाने के लिए बीएलओ घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। अगर किसी मतदाता को गणना प्रपत्र भरने में दिक्कत आती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.