वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल डिफेंस के वार्डेन और स्वयंसेवक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जुटे हैं। सोमवार को विभिन्न प्रखंडों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें समय पर एसआईआर फार्म भरकर जमा करने की अपील की गई। सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भुवनेश्वर नगर, एलटी कालेज, डिठोरी महाल, शिवपुर और आसपास के क्षेत्रों में फार्म जमा करने और वितरण में सहयोग किया। जिनके पास पहले से फार्म थे, उनसे उसे भरकर तुरंत बीएलओ के पास जमा करने का आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.