गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके अनन्तिम मतदाता सूची सौंपी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के एसआईआर प्रकिया के बाद जिले के कुल चार लाख आठ हजार 689 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाये गए हैं। इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओ की संख्या एक लाख 40 हजार 539 है। जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर से पूर्व जिले में वोटरों की कुल संख्या 29 लाख 51 हजार 478 दर्ज थी। एसआईआर के बाद छह जनवरी को प्रकाशित आलेख में मतदाताओं की संख्या 25 लाख 42 हजार 789 दर्ज है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान कुल चार लाख आठ हजार 689 मतदाताओं के नाम विभ...