मेरठ, नवम्बर 28 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अब 28, 29 और 30 नवंबर को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2758 बूथों पर महाभियान चलेगा। आयोग भी अब इसको लेकर सख्त हो गया है जो लोग गणना फार्म लेने के बाद वापस नहीं करते हैं तो उनका नाम वोटर लिस्ट से काटने की कार्रवाई सख्ती से की जाए। अब मात्र सात दिन का समय शेष है। ऐसे में बीएलओ से लेकर अन्य अधिकारी तनाव में हैं। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग अब एसआईआर को लेकर सख्त हो गया है। आयोग का निर्देश है सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और जिले के अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें। जिन मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित किया गया है उनसे वापस जमा कराया जाए। 28, 29 और 30 नवंबर को विशेष महाभियान चलेगा। सभी बीएलओ और सुपर...