कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फॉर्म जमा होने और मैपिंग की प्रक्रिया के बाद बुधवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। इसमें यह पता चलेगा कि किसका नाम है और किसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। नाम न होने पर मतदाता परेशान न हों बल्कि मिलने वाली नोटिस का जवाब वैध दस्तावेज लगाकर बीएलओ के माध्यम से चुनाव आयोग में जमा करें। इसको लेकर चमनगंज में बज्म-ए-कासमी बरकाती के निदेशक मास्टर मोहम्मद शाहिद बरकाती ने प्रेसवार्ता की। जिला प्रशासन ने भी वोटरों से चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in पर नाम चेक करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि 2003 में जिन वोटरों का नाम था, उन्हें नोटिस नहीं मिलेगी ओर न ही जवाब देना होगा। इसके बावजूद अपने नाम सीरियल नंबर वाली उस वोटर लिस्ट के पेज की फोटोकॉपी मांगने पर दे दें। जिन्हें नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.