एटा, जनवरी 6 -- एसआईआर के बाद अनन्तिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। आयोग की ओर से जारी किए सूची में दो लाख 20 हजार 426 वोट कम हुए है। यानि की जिले में 16.80 फीसदी वोट हटाए गए है। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 91 हजार 541 है। एसआईआर से पहले कुल मतदाता 13 लाख 11 हजार 967 थे। सूची जारी होने के बाद छह फरवरी तक दावे आपत्तियां ली जाएगी। एसआईआर प्रक्रिया के बाद तैयार की गई इस ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 10,91,541 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। इनमें 6,01,728 पुरुष, 4,89,794 महिला तथा 19 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। अलीगंज विधानसभा में क्षेत्र में 2,92,999, एटा सदर विधानसभा क्षेत्र में 2,64,787, मारहरा विधान सभा क्षेत्र में 2,71,948, जलेसर विधानसभा क्षेत्र में 2,61,807 मतदाता शामिल है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्...