मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होने के बाद सूची से वंचित रह गए मतदाताओं को लगातार अवसर दिये जा रहे हैं। जिससे कि कहीं किसी कारण से किसी का वोट रह गया है तो उसे निर्वाचक नामावली में शामिल कराया जा सके। अब तक के विशेष अभियान में मतदाताओं ने खास रुचि नहीं दिखायी जिसके चलते प्रशासन को जोर लगाना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से 25 जनवरी यानी आज के अभियान को लेकर भी पूरी तैयारियां की गयी हैं। जनपद के 926 मतदान केंद्रों पर बने 1936 बूथों पर बीएलओ मौजद रहेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि अधिक से अधिक मतदाता अभियान में जुड़ें और अपनी गलती का सुधार करवायें। जो वोट के लिए अर्ह हैं वह अपना वोट बनवा सकें। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख से अधिक वोट काटे जा चुके हैं। वहीं 77 हजार अनमैप्ड मतदाताओं क...