मुरादाबाद, जनवरी 30 -- विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा कराई जा रही नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई दूसरे चरण में भी जारी है। सुनवाई केंद्रों पर लगातार उमड़ रही भारी भीड़ और धीमी प्रक्रिया के चलते एक सप्ताह में महज करीब 2000 मतदाताओं के नोटिस मामलों का ही निस्तारण हो सका है। प्रथम चरण में चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले 13,940 मतदाताओं को नो-मैपिंग की श्रेणी में रखा गया था। इनमें से लगभग 12,000 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि अब तक करीब 2000 मतदाताओं ने नोटिस के आधार पर सुनवाई के दौरान ईआरओ के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है ...