मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद सभी बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को किया गया। कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची जारी की। मतदातासूची के वर्तमान आलेख्य के अनुसार जनपद में मौजूद 17.13 लाख मतदाताओं में से 82.48 फीसदी मतदाताओं का फार्म डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। यानि नई मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 14.13 लाख रह गई है। शेष तीन लाख नाम सूची से बाहर हो गए हैं। इस सूची पर दावे या आपत्तियां करना हो, जिन्हें लगता है कि उनके नाम गलती से या जानबूझ ...