साहिबगंज, मार्च 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को एसआईआर के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। मतदाता सूची से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। राजनीतिक दलों की भूमिका की जानकारी दी गई। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, मुर्शीद रजा , अजय मड़ैया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...