साहिबगंज, मार्च 30 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ ने सोमवार को एसआइआर को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर,बीएलओ आदि के साथ बैठक कर संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने की बात कही। मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी सुर्यनारायण चौधरी, नोडल निर्वाचन गगन बापू , विजय कुमार, सभी सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...