लातेहार, मार्च 10 -- लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारियों एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में गूगल मीट के माध्यम से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में चल रहे बीएलओ मैपिंग कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.