एसआइआर के कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त
घाटशिला, जुलाई 10 -- चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार चाकुलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिंदूरगौरी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र के वितरण, प्राप्ति एवं बीएलओ ऐप में डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। मौके पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी अनुराग तिवारी, एसडीएम घाटशिला तथा बीडीओ और सीओ उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.