नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु और देश की पांच आईआईटी ने जगह बनाई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इन सभी संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 के मुताबिक आईआईटी दिल्ली देश का सबसे बेहतर रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय बना हुआ है। हालांकि इसकी रैंकिंग पिछले वर्ष के 59वें स्थान से गिरकर 66वें पर आ गई है। दूसरे नंबर पर आईआईएससी बेंगलुरु 64वें स्थान से 79वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी कानपुर का नंबर है।325 संस्थानों संग भारत नंबर-2 एशिया के लिए जारी क्यूएस रैंकिंग में 1,722 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। 325 रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों के साथ भारत एशिया की दूसरी सबसे अ...