रामपुर, जुलाई 7 -- रामपुर। रामपुर की ऐतिहासिक रज़ा लाइब्रेरी आगामी वर्षों में विश्वस्तरीय शोध, सांस्कृतिक कूटनीति और विरासत संरक्षण के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर नजर आएगी। पुस्तकालय प्रशासन मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूरब एशिया एवं मंगोलिया के देशों में वहां के राजदूतों, विदेश नीति विशेषज्ञों व विद्वानों की सहभागिता से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करेगा। सोमवार को प्रशासन एवं वित्त संबंधी सलाहकार समिति तथा रामपुर रज़ा पुस्तकालय बोर्ड के सदस्यों की बैठक में इस दूरदर्शी योजना समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय को आगामी वर्षों में एक विश्वस्तरीय शोध, संरक्षण, डिजिटलीकरण, सांस्कृतिक कूटनीति एवं विरासत संरक्षण संस्थान के रूप में विकस...