जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक एवं कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक एवं कलात्मक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। इसके अलावा महिला 40 से 50 आयु वर्ग में स्मिकी सरकार ने भी रजत पदक हासिल कर झारखंड की पदक ...