एशिया-पैसिफिक चैंपियनशिप में यूपी के बधिर खिलाड़ियों ने जीते पदक
कानपुर, अक्टूबर 10 -- कानपुर। एशिया-पैसिफिक मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के बधिर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में बरेली की रिदम शर्मा ने 400 मीटर दौड़ और 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन डीफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश कानपुर ने किया था। मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्टूबर प्रतियोगिता हुई। बैडमिंटन में गोरखपुर की आदित्या यादव ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने एकल और युगल स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर कुल तीन पदक हासिल किए। शतरंज में प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.