अजय श्रीवास्तव, जून 2 -- UP News : बांस के रेशे से बने धागे से बच्चों के लिए इको फ्रेंडली रेडीमेड गारमेंट का स्टार्टअप शुरू करने वाले कैम्पियरगंज के स्वप्निल श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका के ताजा अंक में एशिया में प्रमुख 30 प्रभावशाली लोगों में स्थान मिला है। 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली लोगों की कटेगरी में इसके पहले गोरखपुर की श्रृति पांडेय और सिद्धार्थ श्रीवास्तव भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। कैम्पियरगंज के स्वप्निल श्रीवास्तव ने वर्ष 2021 में बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण कर दो दोस्तों ने हुसैन और अमन के साथ स्टार्टअप शुरू किया। बांस के रेशे से बने धागे से बने बच्चों के कपड़े की देखते ही देखते देश ही नहीं दुनिया के विभिन्न देशों में मांग बढ़ने लगी। बांस के रेशे से बने कपड़े मुलायम होने की वजह से बच्चों के लिए मुफीद हैं। यही...