नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पिछले दिनों मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया। गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े अरबपति बने। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भी अडानी का रुतबा बढ़ा, जबकि अंबानी का घटा। अब अंबानी पर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-20 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी 95.3 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 19वें स्थान पर हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 92.0 अरब डॉलर के साथ 20वें पोजीशन पर। अंबानी के ठीक नीचे 21वें स्थान पर फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स हैं, जिनके पास 90 अरब डॉलर की संपत्ति है। अगर मेयर की दौलत में इजाफा और अंबानी के नेटवर्थ में गिरावट हुई तो अंबानी टॉप-20 से बाहर हो जाएंगे।इस साल सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में अंबानी इस साल दुनिया में...