बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- एशिया कप पुरुष हॉकी : 29 को चीन के खिलाफ होगा भारत का पहला मुकाबला सभी आठ देशों के खिलाड़ी पहुंचे राजगीर, जुट गये अभ्यास में राजगीर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है टीम के खिलाड़ियों को भारतीय टीम के खिलाड़ियों का आवासन खेल परिसर में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की हुई शुरुआत, कोई शुल्क नहीं फोटो : हॉकी 01-राजगीर खेल परिसर में मंगलवार को अभ्यास करती चीन की टीम। हॉकी02-राजगीर खेल परिसर में मंगलवार को अभ्यास के बाद आराम करती चीन की टीम। राजगीर, निज संवाददाता। हॉकी का जादू खेलप्रेमियों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। एशिया कप पुरुष हॉकी 2025 का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर तक राजगीर खेल परिसर में होगा। इसमें भाग लेने वाली आठ टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। मंगलवार को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी किया ...