निज संवाददाता, फरवरी 18 -- बिहार का मशहूर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर अब केवल अपने इतिहास और गर्म कुंडों के लिए ही नहीं, बल्कि एशियाई शेरों के प्रमुख गढ़ के रूप में भी पहचानी जाएगी। राजगीर जू सफारी को देश के एक प्रमुख शेर प्रजनन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान से सात वर्षीय मादा शेरनी पार्वती को राजगीर लाया गया है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी के बाद यह अदला-बदली संपन्न हुई। इसके तहत राजगीर ने अपने यहाँ जन्मे 13 माह के दो स्वस्थ मादा शावकों को पटना जू भेजा है, जबकि बदले में पार्वती को यहाँ लाया गया है।कुनबा बढ़ाने में मिलेगी मदद राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने बताया कि इस एक्सचेंज का मुख्य उद्देश्य ...