रांची, अप्रैल 22 -- रांची। एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप की पदक विजेता बसंती कुमारी ने बुधवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्राचार्य ने बसंती को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उन्होंने कॉलेज सहित पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। मौके पर सुनील पासवान, डॉ. शशी शेखर, डॉ. दीपक प्रमाणिक, खेल प्रशिक्षक राम प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...