गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मलेशिया के पेनांग शहर में 03 से 10 अक्तूबर तक एशिया पेस्फिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से भारतीय टीम का दल रवाना हुआ, जिसमें पदक जीतने का सपना लिए शहर की 'गोल्डेन गर्ल' व डेफ ओलंपियन आदित्या यादव भी शामिल हैं। चैंपियनशिप के दौरान, सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड तीनों मुकाबले संपन्न होंगे। एयरपोर्ट पर आदित्या के पिता व कोच दिग्विजय यादव भी मौजूद रहे। 'गोल्डन गर्ल' के नाम से मशहूर जिले की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव 'मिशन एशिया' के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक बार फिर आंखों में गोल्ड का सपना लिए आदित्या अपने सफर पर निकली हैं। आदित्या यादव जन्म से मूक-बधिर हैं, लेकिन अपने मजबूत हौसलों के साथ आज विश...