नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपये मिलेंगे। पुरुषों की मैराथन में रजत पदक जीतने वाले सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये और महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए यह घोषणा की।कबड्डी की चार खिलाड़ियों को 1.33 करोड़ महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की ...