मेरठ, अप्रैल 14 -- बैंकॉक में खेली जा रही एशियाई ओसिनिआ पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मेरठ के सोहेल राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 12 अप्रैल तक किया गया। मवाना के रहने वाले सोहेल राणा ने बताया कि उन्होंने कुल 110 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर मलेशिया के खिलाड़ी रहे, जबकि दूसरा स्थान उज़्बेकिस्तान को मिला। सोहेल उत्तर प्रदेश पैरा कमेटी के चेयरमैन जेपी सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.