गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में शनिवार को जिला हैंडबॉल संघ की ओर से डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का स्वागत व सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. पांडेय को एशियन हैंडबॉल संघ का सदस्य बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। डॉ. आनंदेश्वर पांडेय भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष व हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक भी हैं। इस दौरान खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह को भी सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर ने दोनों अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही पूर्व खिलाड़ी अभिजीत राय ने माल्यार्पण किया। अतिथि द्वय का निजी कार्यक्रम के लिए गोरखपुर आगमन हुआ था। अपने संबोधन में डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि खेलों के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना, योग्य प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.