मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। तिरहुत वन प्रमंडल द्वारा शुक्रवार को एशियन वॉटरबर्ड का प्री-सेंसस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसका नेतृत्व एसएनएस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह एशियन वॉटरबर्ड सेंसस के कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने किया। प्री-सेंसस टीम में रामेश्वर कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार, एमडीडीएम कॉलेज की डॉ. पल्लवी कुमारी एवं डॉ. रचना कुमारी, आरडीएस कॉलेज से डॉ. राहुल कुमार सहित पक्षी शोधार्थी अनुपमा जायसवाल एवं वाटर शोधार्थी खुशबू कुमारी सहित वनरक्षी मकसुद आलम ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...