बगहा, दिसम्बर 14 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकि नगर थाना के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत निवासी इरफान दीवान ने दुबई में आयोजित पांचवें एशियन यूथ पैरा गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करते हुए अपना परचम लहराया है। इरफान ने यह उपलब्धि वर्तमान सप्ताह 7 से 14 दिसंबर के बीच हो रहे इन खेलों में हासिल की है। उक्त बातों की जानकारी इरफान के भाई उस्मान दीवान ने दी। उन्होंने बताया कि इरफान दीवान ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कल भारत का नाम रोशन किया है। वही डिस्कस थ्रो में उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया । उन्होंने यह सफलता दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की ा 12-13 कैटेगरी के अंतर्गत प्राप्त की है। इरफान लक्ष्मीपुर-रमपुरवा पंचायत के गफ्फार दीवान के पुत्र हैं।जो दृष्टिबाधित होते हुए भी खेल में काफी रुचि रखता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.