रांची, दिसम्बर 13 -- खूंटी, संवाददाता। एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025, दुबई में खूंटी जिले के प्रतिभाशाली तीरंदाज झोंगो पाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। झोंगो ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रिकर्व अंडर-21 ओपन मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में झोंगो पाहन ने साथी तीरंदाज भावना के साथ मिलकर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को 6-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत से भारतीय दल में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में भी झोंगो पाहन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने मलेशिया के बिन मोहम्मद फौजी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में चीन के जाइवन लुओ से कड़े संघर्ष के बाद झोंगो को रजत पदक से स...