बुलंदशहर, जनवरी 11 -- चीन के लुजोऊ में आयोजित एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में खुर्जा निवासी रेखा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीत लिया। जिसके बाद उनके परिवार और संबंधियों के बीच खुशी का माहौल है। खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहा स्थित यूनाइटेड फाइट क्लब के कोच सुशील उर्फ सीटू शर्मा ने बताया कि रेखा चौधरी न्यूशिवपुरी कालोनी में रहती हैं। साथ ही वह मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) और बाक्सिंग की खिलाड़ी हैं। चीन के लुजोऊ में नौ से 11 जनवरी के बीच एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रेखा चौधरी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सेमिफाइनल में चीन की खिलाड़ी लीजी को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। रविवार को उनका फाइनल मुकाबला उजेबिस्तान की खिलाड़ी मुस्तारिया बोनो को हराते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। जिसके बाद परिवार के बीच खुशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.