एशियन मार्केट में गिरावट के बाद भी घरेलू बाजार में क्यों है तेजी?
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- एशियन मार्केट में तेज गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट में आज मंगलवार को भी उछाल है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 700 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी 50 ने 23,600 का स्तर पार कर लिया। बता दें मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिला। इसके अलावा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में राहत मिलने की उम्मीदों ने भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत किया। एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन के मुताबिक, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.