हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- कालाढूंगी, संवाददाता। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चूनाखान, बैलपड़ाव में आयोजित तृतीय बीएस रावत मेमोरियल ऑप्टिम जेम्स कॉर्बेट एशियन फेडरेशन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14 बालक- बालिका वर्ग के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले खेले गए। 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में 1-16 और 16-32 रैंक के खिलाड़ियों के बीच एकल मुकाबले हुए।

बालिका वर्ग के मुकाबले बालिका वर्ग में 1-16 रैंक के मुकाबलों में अदिति सिंह ने एस स्वास्तिक को, राधिका पटेल ने अनन्या अरहंत को, एबादत संधू ने अरेना विशाल को, के विशब्रह्मण ने सुभी रंजन को, अदिरा भगत ने फलक भगत को, अथर्व परम ने गार्गी ओक को, समीरा ठाकुर ने जोहना सचिन को और खनक सुधीर ने जो श्रीनिवासन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालक वर्ग के मुकाबले बालक वर्ग में जयराज नैन ...