रुद्रपुर, जुलाई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित 10वीं जू-जित्सु एशियन चैम्पियनशिप-2026 में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर की खिलाड़ी कंचन बसेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में सोनम ने चौथा, जबकि हैप्पी सिंह और रौनक शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय जिला खेल विभाग के जू-जित्सु कोच कमल सिंह को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में अब तक 14 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इनमें नौ अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। वहीं, जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी के नेतृत्व में भारतीय जू-जित्सु लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यह भी पढ़ें- वैभव सिंह...