गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कजाकिस्तान में होने वाली एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में गुरुग्राम के पांच खिलाड़ी दम दिखााएंगे। इन खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। जिसको लेकर चयनित खिलाड़ियों में उत्साह है। जिले के पांच खिलाड़ियों ने 13 से 19 जुलाई 2026 तक अल्माटी कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसमें गौतम 84 किलोग्राम में, नव्या सागर 63 किलोग्राम में खानक 57 किलोग्राम में, पालक 63 किलोग्राम में टीपू 70 किलोग्राम वर्ग के लिए चयन हुआ है। इनमें से नव्या सागर, गौतम और खानक रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-22 गुरुग्राम के छात्र हैं। यह सभी खिलाड़ी पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगि...