एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड के दो खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के जू-जित्सु के जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हैप्पी सिंह और कंचन बसेरा का चयन भारतीय टीम में 10वीं सीनियर एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी कजाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे एशिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रवाना होने से पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड और ऊधमसिंह नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्य जू-जित्सु प्रशिक्षक कमल सिंह ने बताया कि हैप्पी सिंह और कंचन बसेरा ने वर्षों के कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.