सीवान, जुलाई 30 -- मैरवा, एक संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी सिमरन परवीन का चयन चीन में 5 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया अंडर-18 रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षण सह चयन शिविर में हुआ है। सिमरन दरौली प्रखंड के करोम गांव निवासी इस्लाम अंसारी व अफरोजा अंसारी की पुत्री हैं। अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सिमरन का चयन हुआ है। पूरे देश से 27 खिलाड़ियों को शिविर के लिए चुना गया है, जिनमें बिहार से सिमरन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिमरन राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को आधा दर्जन से अधिक पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 29 टीमों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिय...