लखनऊ, मई 31 -- ​लखनऊ, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित सरोजनीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में एशियन चैंपियनशिप-2026 के लिए कुश्ती का ट्रायल शुरू हो गया है। इस मुख्य चयन प्रक्रिया में देश के 150 शीर्ष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं, जो भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैट पर पूरा दमखम दिखा रहे हैं। इस बार 10 भारवर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिसमें 66 खिलाड़ी फ्री स्टाइल और 85 खिलाड़ी ग्रीको-रोमन स्टाइल में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। ​इस ट्रायल मेरे कई दिग्गज पहलवान शामिल है। मुख्य रूप से ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत, ओलंपियन सुजीत और एशियन चैंपियन दिनेश ललित सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी टिकट हासिल करने की होड़ में हैं। यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियनशिप ट्रायल: अमन सहरावत समेत 150 पहलवानों ने झोंकी ताकत ...