काशीपुर, नवम्बर 14 -- काशीपुर। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। 13 नवंबर को हुई ट्रायथले स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और छह रजत समेत कुल 17 पदक जीते। टीम इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में आदित्य नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान और ममता खाती ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। करण नेगी, भार्गवी रावत, शौर्य पटेल और डिंपल ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...