एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने जीते आठ मेडल, जैवलिन थ्रो में मिला सिल्वर और ब्रॉन्ज
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Asian Games 2026 India Medals Tally: एशियन गेम्स 2026 के दसवें दिन भारत ने अपनी झोली में आठ मेडल डाले। सोमवार को भारत गोल्ड हासिल नहीं कर पाया। भारत ने चार ब्रॉन्ज और चार सिल्वर अपने नाम किए। भारत के कुल पदकों की संख्या 45 हो गई है, जिसमें चार गोल्ड, 21 ब्रॉन्ज और 20 सिल्वर हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल 12वें स्थान पर है। चीन 230 मेडल के साथ शीर्ष पर काबिज है। चीन 132 गोल्ड, 53 ब्रॉन्ज और 45 सिल्वर जीत चुका है।जैवलिन थ्रो में सिल्वर और ब्रॉन्ज भारत ने सोमवार को पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दो मेडल जीते हैं। यश वीर सिंह ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यश वीर ने अपना बेस्ट आखिर के लिए बचाकर रखा। उनका आखिरी अटेम्पट 85.72 मीटर का रहा है, जो पर्सनल बेस्ट थ्रो है। रोहित ने अपना आखिरी थ्रो फाउल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.